थाईलैंड के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा, रक्षा सहित कई मुद्दों पर सहित
https://parstoday.ir/hi/news/india-i14920-थाईलैंड_के_प्रधानमंत्री_की_भारत_यात्रा_रक्षा_सहित_कई_मुद्दों_पर_सहित
भारत के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की और दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग में विस्तार पर सहमति जताई।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १७, २०१६ १८:२५ Asia/Kolkata
  • थाईलैंड के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा, रक्षा सहित कई मुद्दों पर सहित

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की और दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग में विस्तार पर सहमति जताई।

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होने वाली नरेन्द्र मोदी और प्रयुत चान-ओ-चा की मुलाक़ात में दोनों देशों ने आतंकवाद से संघर्ष, समुद्री सुरक्षा तथा व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बल दिया। भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश थाईलैंड के साथ आतंकवाद का सफ़ाया करने में घनिष्ठ संबंधों की कामना करता है ताकि सुरक्षा साझेदारी से हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने आपसी हित के सभी द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा की।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने कहा कि दोनों देशों के लोगों से लोगों के बीच अच्छा संपर्क है औ इस क्षेत्र में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कारोबारियों को थाईलैंड में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने पर सहमति जताई और मेंने थाई व्यपारियों को भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन देने पर अपनी सहमति जताई। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे रिश्तों को बढ़ावा देने से विभिन्न क्षेत्रों में हमारी मौजूदा साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।