आतंकवादी गतिविधियों के संदेह में 11 युवक गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i16198-आतंकवादी_गतिविधियों_के_संदेह_में_11_युवक_गिरफ़्तार
भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुराने हैदराबाद नगर से 11 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०१६ १४:१२ Asia/Kolkata
  • आतंकवादी गतिविधियों के संदेह में 11 युवक गिरफ़्तार

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुराने हैदराबाद नगर से 11 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है।

एनआईए के अनुसार पकड़े जाने वाले युवाओं का संबन्ध आतंकवादी गुटों से है। पुलिस का कहना है कि गिरफ़्तार किये गए युवक हैदराबाद में कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे थे।

केन्‍द्रीय खुफिया एजेंसी से मिली सूचना के आधार पर एनआईए ने एनएसजी और स्‍थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाशी की कार्रवाई की। एनआईए के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि ये सब सीरिया स्थित अपने आकाओं के संपर्क में थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ़्तार संदिग्ध युवकों के पास से भारी मात्रा में विस्‍फोटक पदार्श, हथियार और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। हैदराबाद पुलिस के खुफिया विभाग से जुड़े सूत्रों ने भी बताया कि लगभग 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिनके पास से कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत में इससे पहले भी आतंकवाद के आरोप में बहुत से मुसलमान युवाओं को गिरफ़्तार किया गया है जिन्हें बाद में न्यायालय ने निर्दोष घोषित कर दिया।