भारतीय प्रधानमंत्री पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जूलाई से मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंज़ानिया और केन्या की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।
नरेन्द्र मोदी सात जुलाई को मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप नीसी के साथ विकास भागीदारी को बढ़ाने के दृष्टिगत द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। आठ और नौ तारीख को भारतीय प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर होंगे जहां पर वे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्तों को आगे बढाने के उद्देश्य से विचार-विमर्श करेंगे। दस जूलाई को नरेन्द्र मोदी तंज़ानिया के दौरे पर होंगे। जहां विभिन्न विषयों पर दिवपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पांच देशों की यात्रा के अन्तिम चरण में भारतीय प्रधानमंत्री 11जुलाई को केन्या के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने नई दिल्ली में बताया कि प्रधानमंत्री की दक्षिण अफ्रीकी देशों की यात्रा से साफ जाहिर है कि भारत इन देशों के साथ अपने बेहतर संबंध चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से भारत के इन देशों से उच्च स्तर पर संबंध मजबूत होंगे और कई साझा मसलों पर आपसी सहयोग और समझ को बढ़ावा मिलेगा।