मोदी के मंत्रीमण्डल में विस्तार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i16786-मोदी_के_मंत्रीमण्डल_में_विस्तार
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में विस्तार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०१६ १३:२६ Asia/Kolkata
  • मोदी के मंत्रीमण्डल में विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में विस्तार किया है।

मोदी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज संपन्न हो गया। नई कैबिनेट में 10 राज्यों से 19 नए चेहरों को जगह दी गई है। मंगलवार को नई दिल्ली में स्थानीय समय के अनुसार 11 बजे राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आज मंगलवार को जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई उनके नाम इस प्रकार हैं फग्गन सिंह कुलस्ते, अनिल माधव दवे, एसएस अहलुवालिया, रमेश चंदप्पा, राजेन गोहेन, रामदास अठावले, जसवंत सिंह भाभोर, अर्जुनराम मेघवाल, पुरुषोतम रुपाला, अजय टम्टा, महेंद्र नाथ पांडेय, कृष्णा राज, मनसुख भाई मंडविया, अनुप्रिया पटेल, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, सुभाष भामरे और एमजे अकबर है जिन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि इन सभी मंत्रियों को काफी गहन विचार-विर्मश के बाद चुना गया है। नये मंत्रियों को चुनते समय जातिगत, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को दृष्टिगत रखा गया है।

आज जिन 19 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गई है वे सभी मंत्री 10 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक और असम के हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए वहां से तीन मंत्रियों को जगह दी गई है जिनमें दो महिलाएं सम्मिलित हैं। मोदी के नए मंत्रीमण्डल में उत्तर प्रदेश से एक ओबीसी, एक दलित और एक ब्रहम्ण चेहरा लाया गया है।