सऊदी अरब में भूख से तड़पते भारतीय
https://parstoday.ir/hi/news/india-i19216-सऊदी_अरब_में_भूख_से_तड़पते_भारतीय
सऊदी अरब में हज़ारों भारतीय पैसों के अभाव में भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०१६ ०४:१६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में भूख से तड़पते भारतीय

सऊदी अरब में हज़ारों भारतीय पैसों के अभाव में भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नौकरी गंवाने के बाद 10000 से अधिक भारतीय नागरिक पैसों की कमी के कारण सऊदी अरब में भूखमरी का शिकार हुए हैं।

एक व्यक्ति ने भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके कहा है कि सऊदी अरब के नगर जेद्दा में लगभग 800 भारतीय भूखे हैं।  इस व्यक्ति ने भारतीय विदेशमंत्री से सहायता की अपील की है।   सुष्मा स्वराज ने कहा है कि सऊदी अरब और कुवैत में भारतीय नागरिकों को अपने काम और वेतन से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं का सामना है सऊदी अरब में यह स्थिति अधिक ख़राब है।     

इसी बीच भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में मौजूद 30 लाख भारतीयों से अपील की है कि वे इस देश में मुसीबत में फंसे अपने भाई-बहनों की मदद के लिए आगे आएं।  विदेश मंत्री ने भारतीय दूतावास को निर्देश दिया है कि वह उनके लिए भोजन की व्यवस्था करे।  उन्होंने कहा कि वह हर घंटे इस मामले पर नज़र रख रही हैं।