भारत के स्वाधीनता दिवस पर कश्मीर में 8 हताहत
भारत के स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जम्मू व कश्मीर में होने वाली झड़पों में 8 लोग मारे गए हैं।
भारत के सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि सोमवार की शाम कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच बाठमालू के क्षेत्र में झड़प हुई जिसमें एक सोलह वर्षीय किशोर पुलिस की गोली से मारा गया। बाठमालू में ही इससे पहले दो सशस्त्र लोग पुलिस की कार्यवाही में मारे गए थे।
पुलिस ने कश्मीर में अनिश्चित कालीन कर्फ़्यू लगा रखा है लेकिन इसके बावजूद लोगों ने सड़कों पर उतर कर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किए। श्रीनगर के अस्पताल सूत्रों ने भी बताया है कि कुछ दिन पहले सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में घायल होने वाला एक युवा गहरे घावों के कारण चल बसा जिसके बाद पिछले एक महीने में कश्मीर में पुलिस के हाथों मारे जाने वालों की संख्या 58 हो गई है। (HN)