आतंकवाद के विरुद्ध पूरा विश्व एकजुट होः राजनाथ सिंह
भारत के गृहमंत्री ने कहा है कि पूरे विश्व को आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में एकजुट होना चाहिए।
मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक इमारत के उद्घाटन के अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया आतंकवाद से प्रभावित है और ऐसे में सभी को इसके ख़िलाफ़ एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध अभियान में एनएसजी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि एनएसजी के कमांडोज़ ने पठानकोट में वायु सेना के अड्डे को बचाने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी थी।
राजनाथ सिंह ने एनएसजी के लिए ढांचागत विकास, क्षमता निर्माण, कौशल विकास और प्रशिक्षण आकलन पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि एनएसजी के जवानों को अपने साथी शहीदों के जन्म स्थान जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए और देश को अपने शहीदों को नहीं भूलना चाहिए। (HN)