स्काॅर्पियन पनडुब्बी निर्माण की गुप्त सूचनाए लीक होने की जांच के आदेश
https://parstoday.ir/hi/news/india-i21523-स्काॅर्पियन_पनडुब्बी_निर्माण_की_गुप्त_सूचनाए_लीक_होने_की_जांच_के_आदेश
भारत के रक्षा मंत्री ने पनडुब्बी परियोजना की गुप्त सूचनाएं लीक होने की जांच के आदेश दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २४, २०१६ १२:५२ Asia/Kolkata
  • स्काॅर्पियन पनडुब्बी निर्माण की गुप्त सूचनाए लीक होने की जांच के आदेश

भारत के रक्षा मंत्री ने पनडुब्बी परियोजना की गुप्त सूचनाएं लीक होने की जांच के आदेश दिए हैं।

मनोहर पर्रिकर ने भारतीय नौसेना की स्‍कॉर्पियन पनडुब्‍बी परियोजना की गोपनीय सूचनाओं के लीक होने के मामले में नौसेना से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि नौसेना प्रमुख को समस्‍या का पता लगाने का आदेश दिया गया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि कुछ दिनों में इस बारे में जानकारी सामने आ जायेगी लेकिन साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि सूचनाएं शत-प्रतिशत लीक नहीं हुई हैं। भारत के रक्षामंत्री पर्रिकर ने कहा कि संभावित रूप से यह हैकिंग का मामला है।

 

ज्ञात रहे कि भारत की स्‍कॉर्पियन पनडुब्‍बी के निर्माण से संबंधित बहुत से अहम गोपनीय दस्‍तावेज एक ऑस्‍ट्रेलियाई समाचारपत्र ने ऑन लाइन जारी किए हैं। (HN)