यमन के लिए खाद्य सामग्री ले जा रहा भारतीय समुद्री जहाज़ डूबा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i21865-यमन_के_लिए_खाद्य_सामग्री_ले_जा_रहा_भारतीय_समुद्री_जहाज़_डूबा
यमन के लिए खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक चीज़ें ले कर जा रहा भारत का एक समुद्री जहाज़ ओमान के तट के निकट डूब गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१६ १०:०८ Asia/Kolkata
  • यमन के लिए खाद्य सामग्री ले जा रहा भारतीय समुद्री जहाज़ डूबा

यमन के लिए खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक चीज़ें ले कर जा रहा भारत का एक समुद्री जहाज़ ओमान के तट के निकट डूब गया है।

फ़्रान्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तरी यमन की अलमुकल्ला बंदरगाह की ओर जाने वाले इस समुद्री जहाज़ पर खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं लदी हुई थीं और यह यमन के तट के निकट तकनीकी ख़राबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो कर डूब गया। यमन के सरकारी संचार माध्यमों ने बताया है कि यह जहाज़ संयुक्त अरब इमारात की शारजा बंदरगाह से अलमुकल्ला की ओर जा रहा था कि अरब सागर में ओमान के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

इस रिपोर्ट के अनुसार जहाज़ में चालक दल के 11 लोग सवार थे जिन्हें ओमान के समुद्री सुरक्षा बलों और माहीगीरों ने बचा लिया। संयुक्त अरब इमारात के कुछ मीडिया सूत्रों का कहना है कि गुंजाइश से अधिक भार के कारण भारत का यह जहाज़ डूब गया। (HN)