भारतीय कार्यवाही में हमारे दो सैनिक मारे गएः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i24811-भारतीय_कार्यवाही_में_हमारे_दो_सैनिक_मारे_गएः_पाकिस्तान
पाकिस्तान की सेना ने घोषणा की है कि भारत की ओर से किये गए हमले में सेना के दो जवान मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१६ १२:३४ Asia/Kolkata
  • भारतीय कार्यवाही में हमारे दो सैनिक मारे गएः पाकिस्तान

पाकिस्तान की सेना ने घोषणा की है कि भारत की ओर से किये गए हमले में सेना के दो जवान मारे गए हैं।

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा है कि भारत की ओर से नियंत्रण रेखा पर की गई कार्यवाही में हमारे दो जवान मारे गए और 9 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि भारत से सोच-विचार के बाद कार्यवाही की जिसका पाकिस्तान की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।  पाकिस्तान के रक्षामंत्री का कहना था कि भविष्य में भी यदि भारत ने नियंत्रण रेखा पर कोई कार्यवाही की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

दूसरी ओर भारत का कहना है कि बुधवार की रात नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकी शिविरों पर सर्जिकल हमले किए जिनमें आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचा और अनेक आतंकवादी मारे गए हैं।  भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए अचानक की गई इस कार्रवाई के बारे में घोषणा सैन्य अभियान के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में की। इस संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप भी मौजूद थे।  पाकिस्तान से लगने वाली नियंत्रण रेखा के 2 किलोमीटर तक घुसकर भारतीय सेना ने हमला करके कई आतंकियों को मार गिराए। भारतीय सेना ने इस हमले को सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दिया है।