ईरान ने पाकिस्तान पर आतंकवादी हमले की निंदा की
Sep १९, २०२६ १२:२६ Asia/Kolkata
-
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई
पार्स टुडे – इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कोहाट शहर के पुलिस केंद्र के पास एक मस्जिद पर जुमे की नमाज़ के दौरान हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस्माइल बक़ाई ने आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों की कड़ी निंदा में इस्लामी गणराज्य ईरान की सैद्धांतिक स्थिति पर ज़ोर देते हुए स्पष्ट किया कि नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी और हिंसक कार्रवाइयों का कोई औचित्य नहीं है।
बक़ाई ने आतंकवाद का प्रभावी और निरंतर मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग और समन्वय मजबूत करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। (AK)
टैग्स