भारत और पाकिस्तान संयम से काम लें
अमरीका तथा चीन ने भारत तथा पाकिस्तान से मांग की है कि वे वर्तमान परिस्थितियों में संयम से काम लें।
इर्ना के अनुसार चीन के विदेश उप मंत्री लियोजेनमेन ने कहा है कि बीजिंग को आशा है कि भारत और पाकिस्तान, वार्ता के माध्यम से अपने मतभेदों को हल करेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के विषय पर दोनो देशों के बीच मतभेदों को वार्ता के माध्यम से हल करके क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
दूसरी ओर वाइट हाउस के प्रवक्ता जान अर्नेस्ट ने भी भारत और पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि वे अपने मतभेदों को वार्ता के माध्यम से सुलझाएं।
ज्ञात रहे कि वाशिग्टन की ओर से यह अनुरोध एेसी स्थिति में किया गया है कि जब पाकिस्तान का यह मानना है कि पाकिस्तान के बारे में अमरीका की नीति उचित नहीं है और उसका झुकाव भारत की ओर है। उल्लेखनीय है कि भारत नियंत्रित कश्मीर में भारत की सैन्य छावनी पर आक्रमण के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच मतभेद, नए चरण में प्रविष्ट हो गए हैं।