भारत केवल धमकियां देना जानता हैः मुशर्रफ़
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा है कि भारत केवल धमकियां देने में ही दक्ष है।
डान के अनुसार परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा कि यदि भारतीय धमकियों पर पाकिस्तान की सेना ने जवाब देने का फैसला किया तो फिर वह केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने भारत की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी अपने ही देश के अल्पसंख्यकों के दुश्मन बन चुके हैं। मुशर्रफ़ का कहना था कि भारत को यह जान लेना चाहिए कि पाकिस्तान कोई भूटान नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की यह आदत हो गई है कि जब भी उसकी भूमि पर कोई हमला होता है तो उसका आरोप वह सीधे पाकिस्तान पर मढ़ देता है। ज्ञात रहे कि पिछले कुछ दिनों के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है जिसके बाद दोनो देशों की ओर से प्रतिक्रियाओं का क्रम जारी है।