रूस भारत को S-400 मिसाइल एंटी क्राफ्ट सिस्टम देगा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i26026-रूस_भारत_को_s_400_मिसाइल_एंटी_क्राफ्ट_सिस्टम_देगा
भारत रूस के साथ लगभग 4.5 बिलियन डॉलर मूल्य के पांच एस-400 एंटी क्राफ्ट सिस्टम खरीदने के लिए समझौता करेगा
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०१६ ०९:४३ Asia/Kolkata
  • रूस भारत को S-400 मिसाइल एंटी क्राफ्ट सिस्टम देगा

भारत रूस के साथ लगभग 4.5 बिलियन डॉलर मूल्य के पांच एस-400 एंटी क्राफ्ट सिस्टम खरीदने के लिए समझौता करेगा

एस- 400 मिसाइल सिस्टम को विश्व में सबसे अत्याधुनिक एअर डिफेन्स सिस्टम माना जाता है जो किसी भी मिसाइल, ड्रोन और युद्धक विमान को 400 किलोमीटर के दायरे में मार गिराने में सक्षम है।

भारत के गोवा में शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के बीच अरबों डालर के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने की आशा है। दोनों नेताओं की यह बैठक ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में होने वाली बैठकों से हटकर होगी।

इस दौरान भारत और रूस के बीच चार युद्धपोत,पांच एस-400 एंटी एअर क्राफ्ट सिस्टम और कामोव- 226 हेलीकाप्टर का भारत में संयुक्त उत्पादन आरंभ करने पर भी समझौते होंगे। दोनों देशों के बीच 200 हल्के हेलीकाप्टरों की खरीद सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर बातचीत अंतिम चरण में है। MM