ईरानी हॉकी खिलाड़ियों का एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शानदार प्रवेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i145324-ईरानी_हॉकी_खिलाड़ियों_का_एशियाई_चैंपियनशिप_के_सेमीफाइनल_में_शानदार_प्रवेश
पार्स टुडे – ईरानी अंडर-18 महिला 5-ए-साइड हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
(last modified 2026-07-25T13:29:18+00:00 )
Jul २५, २०२६ १८:५६ Asia/Kolkata
  • ईरानी हॉकी खिलाड़ियों का एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शानदार प्रवेश

पार्स टुडे – ईरानी अंडर-18 महिला 5-ए-साइड हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पार्स टुडे के अनुसार ईरानी अंडर-18 महिला 5-ए-साइड हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियनशिप के ग्रुप चरण के मैचों को पार करके महाद्वीप की शीर्ष 4 टीमों में शामिल होने में सफलता प्राप्त की।

 

ईरानी राष्ट्रीय टीम ने दूसरे चरण की शुरुआत में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ एक कठिन मैच खेला जिसमें वह 5-2 से हार गई लेकिन ईरानी हॉकी की होनहार बेटियों ने अपने दूसरे मैच में अद्वितीय प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता के मेज़बान ओमान को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

 

इन परिणामों के साथ ईरानी लड़कियों की टीम ने ग्रुप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और सेमीफाइनल में पेरिस ओलंपिक की उपविजेता चीनी टीम का सामना करेगी। mm