उल्यानोव: ईरान में IAEA निरीक्षकों की वापसी संभव नहीं
-
मिखाइल उल्यानोव, वियना में स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि
पार्सटुडे – परमाणु एजेंसी में रूस के स्थायी प्रतिनिधि ने नए हमलों के लिए अमेरिका की निरंतर धमकियों का ज़िक्र करते हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निरीक्षकों की ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों में वापसी को असंभव बताया।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार वियना में स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने कहा कि नए हमलों के लिए अमेरिका की निरंतर धमकियों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निरीक्षकों की ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों में वापसी संभव नहीं है।
उल्यानोव ने रॉसिया सेगोदन्या मल्टीमीडिया प्रेस केंद्र में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकियों ने कभी गारंटी नहीं दी है कि वे ईरान की धरती पर अपने मिसाइल हमले बंद कर देंगे।
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत वे व्यावहारिक रूप से हर दिन और कभी-कभी दिन में कई बार ईरान को ऐसे हमले करने की धमकी देते हैं। ऐसी स्थितियों में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निरीक्षकों की उपस्थिति की बात करने का और क्या अर्थ हो सकता है?
ईरान में एजेंसी की निगरानी में परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका और इसराइल के हमलों के बाद परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कई बार निरीक्षणों की स्थिति और ईरान में निरीक्षकों की वापसी के बारे में टिप्पणी की है।
ईरान ने घोषणा की है कि परमाणु प्रतिष्ठानों तक निरीक्षकों की पहुँच के लिए सुरक्षा स्थितियों का निर्माण और एजेंसी की निगरानी में प्रतिष्ठानों पर हमलों की पुनरावृत्ति न होने की गारंटी आवश्यक है। mm