आतंकवाद को लेकर दोहरा रवैया पूरी दुनिया के लिए घातक
गोवा में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में आतंकवाद को लेकर दोहरे रवैये पर प्रहार करते हुए कहा है कि इससे दुनिया को नुक़सान होगा।
रविवार को ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीक़ा के समूह ब्रिक्स के संपूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज जिस दुनिया में हम जी रहे हैं, सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई ज़रूरी हो गई है।
भारतीय प्रधान मंत्री का कहना था कि ब्रिक्स देशों को कर चोरी, धनशोधन और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अपने संसाधनों को साझा करना चाहिए।
इससे पहले ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने भारत में व्यापार करने के तरीक़ों को आसान बनाने के लिए कई क़दम उठाए हैं और उसके नतीजे साफ़ दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि हम ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल पर भरोसा करते हैं। हमें यक़ीन है कि हम व्यापार को मज़बूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।
ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल में ब्राज़ील के राष्ट्रपति माइकल टेमर ने कहा कि मेरी सरकार सुधारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
दक्षिण अफ्रीक़ा के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने कहा कि ब्रिक्स देशों को मिलकर अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिए काम करना होगा। msm