भारत में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर तबल, जासूसी का मामला गहराया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i27169-भारत_में_पाकिस्तानी_हाई_कमिश्नर_तबल_जासूसी_का_मामला_गहराया
पाकिस्तान के डिप्टी हाई कमिश्नर को भारत के विदेशमंत्रालय में तलब किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०१६ १४:२५ Asia/Kolkata
  • भारत में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर तबल, जासूसी का मामला गहराया

पाकिस्तान के डिप्टी हाई कमिश्नर को भारत के विदेशमंत्रालय में तलब किया गया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय विदेशमंत्रालय ने पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित को विदेशमंत्रालय में तलब करके नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की सेना की ओर से संघर्ष विराम पर अपनी आपत्ति से अवगत कराया। रिपोर्टों में पता चला है कि पिछले दिनों पाकिस्तान की सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पर अकारण की गयी फ़ायरिंग में कम से कम आठ भारतीय सैनिक मारे गये थे।

पाकिस्तान के हाई कमिश्नर को एेसी स्थिति में विदेशमंत्रालय में तलब किया गया जब पाकिस्तान ने इससे पहले दो बार भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को विदेशमंत्रालय में तलब करके आपत्ति पत्र सौंपा था। दूसरी ओर भारत ने जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर के एक अधिकारी को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया और 48 घंटे के भीतर उन्हें देख छोड़ने का आदेश दे दिया। 

भारत की राजधानी नई दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर के अधिकारी को नई दिल्ली पुलिस ने जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया किन्तु कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया। भारतीय विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने पुष्टि की है कि पाकिस्तानी हाई कमिश्नर के अधिकारी को जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर रविंद्र याद ने बताया कि पाकिस्तानी हाई कमिश्नर के अधिकारी को रक्षा और अन्य संवेदनशील दस्तावेज़ों के साथ गिरफ़्तार किया गया।

उधर पाकिस्तानी कूटनयिक सूत्रों का कहना है कि महमूद अख़्तार को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने महमूद अख़्तर को बुधवार की रात हिरासत में लिया और तलाशी के बाद उनके पास रक्षा से संबंधित कुछ दस्तावेज़ मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि मुहम्मद अख़्तर को जांच के बाद रिहा कर दिया गया क्योंकि उन्हें कूटनयिक संरक्षण प्राप्त है।

इसके अतिरिक्त दो अन्य लोगों रमज़ान और सुभाष जहांगीर को भी हिरासत में लिया गया है और वह पाकिस्तानी हाई कमिश्नर के अधिकारियों को संवेदन सूचनाएं उपलब्ध करा रहे थे। (AK)