भारत-पाक सीमा पर फ़ायरिंग का क्रम जारी, एक भारतीय सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i27514-भारत_पाक_सीमा_पर_फ़ायरिंग_का_क्रम_जारी_एक_भारतीय_सैनिक_हताहत
भारतीय सेना ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी ज़िलों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों और मोर्टार गोलों से भारतीय चौकियों और गांवों को निशाना बनाया जिसमें एक सैनिक मारा जबकि दो महिलाएं घायल भी हुई हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१६ १५:३७ Asia/Kolkata
  • भारत-पाक सीमा पर फ़ायरिंग का क्रम जारी, एक भारतीय सैनिक हताहत

भारतीय सेना ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी ज़िलों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों और मोर्टार गोलों से भारतीय चौकियों और गांवों को निशाना बनाया जिसमें एक सैनिक मारा जबकि दो महिलाएं घायल भी हुई हैं।

भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन का जवाब भीषण गोलाबारी से किया जा रहा है। उनका कहना था कि पाकिस्तानी सेना की फ़ायरिंग में सेना का एक जवान मारा गया। उनका कहना था कि पुंछ सेक्टर में गोलीबारी में दो महिलाएं भी घायल हुईं जिनमें से एक की स्थिति चिंताजनक है।

उधर पाकिस्तान ने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान और भारतीय सेना के मध्य एक बार फिर फ़ायरिंग का आदान प्रदान हुआ है। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग  के अनुसार भारतीय सेना ने एलओसी के कील, निकयाल और जंदरूट सेक्टर पर अकारण फ़ायरिंग की। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय अतिक्रमण का भरपूर मुक़ाबला किया और कई भारतीय चेकपोस्टों को निशाना बनाया। (AK)