भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर तोपों से हमला किया
भारतीय सेना ने दावा किया है कि सेना की कार्यवाही में पाकिस्तान के 40 सैनिक मारे गये हैं।
भारतीय सेना ने कहा है कि कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में पिछले महीने पाकिस्तान की 4 चौकियों को ध्वस्त करने के लिए पहली बार तोपों का प्रयोग किया गया। सेना का कहना है कि तोपों का प्रयोग 13 साल में पहली बार किया गया है।
सेना ने दावा किया है कि इस कार्यवाही में पाकिस्तान के 40 सैनिक मारे गये। ज्ञात रहे कि भारत-पाकिस्तान के बीच 2003 के शांति समझौते के बाद तोपों के इस्तेमाल का यह पहला मामला है।
भारत के सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने केरन सेक्टर में 29 अक्टूबर को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की 4 चौकियों को निशाना बनाया था। यह पहला अवसर है जब सरकारी सूत्रों ने पाकिस्तान के विरुद्ध व्यापक कार्यवाही के लिए तोपों के प्रयोग की बात स्वीकार की है।
भारत का दावा है कि पाकिस्तान अब तक 99 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। भारतीय सेना का यह दावा ऐसी स्थिति में है कि पाकिस्तान बारंबार भारतीय सेना पर संघर्ष विराम के उल्लंघन और आम नागरिकों के मारे जाने का आरोप लगाता रहा है। (AK)