कश्मीर समस्या के हल पर पाकिस्तान का बल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i28006-कश्मीर_समस्या_के_हल_पर_पाकिस्तान_का_बल
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने एक बार फिर कश्मीर समस्या के समाधान पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०१६ १३:०० Asia/Kolkata
  • कश्मीर समस्या के हल पर पाकिस्तान का बल

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने एक बार फिर कश्मीर समस्या के समाधान पर बल दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने शनिवार को नियंत्रण रेखा का दौरा करने के बाद कहा कि कश्मीर मुद्दे की वजह से पाकिस्तान और भारत में कई बार झड़पें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई सप्ताह से भारत ने कम से कम 180 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।  पाकिस्तान के रक्षामंत्री का कहना था कि भारतीय सेना की फ़ायरिंग में दसियों पाकिस्तानी सुरक्षा बल और आम नागरिक हताहत व घायल हो चुके हैं।

ज्ञात रहे कि भारत और पाकिस्तान के मध्य कश्मीर के मुद्दे पर गंभीर मतभेद पाया जाता है और अब तक दोनों देश कश्मीर पर मालेकाना अधिकार के लिए दो बार युद्ध कर चुके हैं। (AK)