भारत की वजह से हमारे यहां प्रदूषण चरम परः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i28213-भारत_की_वजह_से_हमारे_यहां_प्रदूषण_चरम_परः_पाकिस्तान
पाकिस्तानी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि भारत के पंजाब और आसपास के इलाकों में क्रॉप बर्निंग की वजह से पाकिस्तान को भी स्मॉग का सामना करना पड़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०१६ १३:०७ Asia/Kolkata
  • भारत की वजह से हमारे यहां प्रदूषण चरम परः पाकिस्तान

पाकिस्तानी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि भारत के पंजाब और आसपास के इलाकों में क्रॉप बर्निंग की वजह से पाकिस्तान को भी स्मॉग का सामना करना पड़ रहा है।

वहां के मौसम विभाग के अधिकारियों ने भारत में खेती की प्रक्रिया को दोषी ठहराते हुए कहा है कि पड़ोसी देश की वजह से उनके यहां भी प्रदूषण चरम सीमा पर पहुंच गया है।  पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार वहां पर स्माग के कारण अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि भारतीय आंकड़े कुछ और ही बता रहे हैं। दूसरी ओर चंडीगढ़ के पीजीआई स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ रविंद्र खैवाल के अनुसार नासा की सैटलाइट तस्वीरें, पाकिस्तान के दावों को ख़ारिज करती हैं।  उन्होंने कहा कि हवाओं के रुख को देखें तो इस्लामाबाद से आ रही हवाओं की क्वॉलिटी इतनी अधिक ख़राब है कि उनकी वजह से हमारा वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। डॉ. खैवाल कहते हैं कि हमारी छानबीन यह बताती है कि स्मॉग वाली हवा पाकिस्तान से शुरू होकर भारत की तरफ आ रही है। वो लोग हमारे यहां प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं न की हम उनके यहां।  भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मौजूदा समय में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम है जो पाकिस्तान से भारत की ओर बह रही है।

दिल्ली को खतरनाक स्मॉग से फिलहाल को थोड़ी राहत मिल गई है। हवाओं में थोड़ी हलचल होने के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन में विजिबिलिटी में खासा सुधार दर्ज किया गया।  लेकिन इन सबके बीच वायू प्रदूषण के लेवल थोड़ी कम होने के बावजूद काफी खतरनाक स्तर पर बने हुए हैं।