भारत पहुंचे इस्राईल के राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/india-i28723-भारत_पहुंचे_इस्राईल_के_राष्ट्रपति
इस्राईल के राष्ट्रपति Reuven Rivlin रियूवेन रिवलिन 6 दिन की यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंचे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १४, २०१६ ०७:३६ Asia/Kolkata
  • भारत पहुंचे इस्राईल के राष्ट्रपति

इस्राईल के राष्ट्रपति Reuven Rivlin रियूवेन रिवलिन 6 दिन की यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले 20 साल में इस्राईल के किसी राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा है।

भारतीय मीडिया के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान रियूवेन रिवलिन भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकातें करेंगे।

भारत दौरे पर निकलने से पहले इस्राईल के राष्ट्रपति रिवलिन ने कहा था कि वे एक महत्वपूर्ण दौरे पर भारत जा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भारत और इस्राईल के संबन्ध बहुत मजबूत हैं और उनके इस दौरे से भारत-इस्राईल के रिश्तों में और भी मज़बूती आएगी।  उन्होंनेये भी कहा यह दौरा, द्विपक्षीय संबन्धों के मज़बूत होने का प्रतीक है।

रियूवेन रिवलिन के साथ इस्राईली अधिकारियों, शिक्षाविदों, कारोबारियों एवं नेताओं का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

यात्रा को बढ़ती साझेदारी का प्रतीक बताते हुए इस्राईल दूतावास के एक बयान में कहा गया कि इस यात्रा में भारत और इस्राइल के बीच हमेशा बढ़ते आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।  इस बयान के अनुसार यह यात्रा रक्षा से खाद्य सुरक्षा तक विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाएगी।

ज्ञात रहे कि भारत और इस्राईल के बीच सन1992 में कूटनीतिक संबंध स्थापित होने के बाद रिवलिन भारत आने वाले दूसरे इस्राईली राष्ट्रपति हैं। 20 वर्ष पहले 1996-97 में पूर्व राष्ट्रपति एजेर वाइज़मैन भारत आए थे।