नियंत्रण रेखा पर मारे गए 3 भारतीय सैनिक
https://parstoday.ir/hi/news/india-i29443-नियंत्रण_रेखा_पर_मारे_गए_3_भारतीय_सैनिक
पाकिस्‍तान ने जम्‍मू के माछिल सेक्‍टर में छिपकर हमला करके 3 भारतीय जवानों की हत्या कर दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१६ १४:३२ Asia/Kolkata
  • नियंत्रण रेखा पर मारे गए 3 भारतीय सैनिक

पाकिस्‍तान ने जम्‍मू के माछिल सेक्‍टर में छिपकर हमला करके 3 भारतीय जवानों की हत्या कर दी।

भारतीय सेना के अनुसार नियंत्रण रेखा पर जम्मू व कश्मीर के माछिल में तीन भारतीय सैनिक पाकिस्तान की सेना के हाथो मारे गए।  सेना का कहना है कि एक जवान के शव के साथ बर्बरता भी की गई है।  इस घटना की खबर मिलने के बाद सेना ने कहा है कि वह पाकिस्‍तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी।

ज्ञात रहे कि अक्‍टूबर में भी इसी सेक्‍टर में आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग की थी जिसमें कुछ मारे गए थे।  इसके बाद आतंकियों ने उसके साथ बर्बरता की थी।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।  यह बात पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता जनरल आसिम ने कही है।