नेपाल ने भारत के नये नोटों पर प्रतिबंध लगाया
भारत सरकार आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा करते हुए 2000 व 500 रुपये का नया नोट चलाने की घोषणा कर चुकी है।
नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारत के 500 व 2000 रुपए के नए नोटों को अनधिकृत और अवैध करार देते हुए इनके प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
भारतीय सूत्रों के अनुसार बैंक के प्रवक्ता नारायण पौदेल ने कहा कि ये नए नोट अभी नेपाल में वैध नहीं हैं। बैंक के अनुसार नेपाल में 500 और 1000 के नोट बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं, चालू वित्तीय प्रणाली में इनका हिस्सा करीब तीन करोड़ 36 लाख रुपये का है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा करते हुए 2000 व 500 रुपये का नया नोट चलाने की घोषणा कर चुकी है।
ज्ञात रहे कि भारत के सरकार के नोटबंदी के फैसले से 70 अधिक लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं और भारतीय जनता को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है। MM