ईरानी वार्ता दल के प्रमुख: "एकतरफा समझौतों का दौर समाप्त हो गया"
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i144968-ईरानी_वार्ता_दल_के_प्रमुख_एकतरफा_समझौतों_का_दौर_समाप्त_हो_गया
पार्स टुडे – ईरानी वार्ता दल के प्रमुख ने अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कहा: "एकतरफा समझौतों का दौर समाप्त हो गया है; या तो आप अपने दायित्वों का पालन करें या न करने की कीमत चुकाएँ।"
(last modified 2026-07-12T12:01:52+00:00 )
Jul १२, २०२६ १७:३० Asia/Kolkata
  • मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़, ईरानी वार्ता दल के प्रमुख
    मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़, ईरानी वार्ता दल के प्रमुख

पार्स टुडे – ईरानी वार्ता दल के प्रमुख ने अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कहा: "एकतरफा समझौतों का दौर समाप्त हो गया है; या तो आप अपने दायित्वों का पालन करें या न करने की कीमत चुकाएँ।"

पार्स टुडे के अनुसार मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा:

"एकतरफा समझौतों का दौर समाप्त हो गया है। हमने आपको बताया था कि अपने वादों और दायित्वों का पालन करें अन्यथा आपको इसकी कीमत चुकानी होगी, अब आपको वास्तविकता का सामना करना होगा।"

 

ईरानी वार्ता दल के प्रमुख ने 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन के पाँचवें खंड का एक हिस्सा भी जिसमें 'ईरानी व्यवस्थाओं' के अनुपालन में हरमुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर जोर दिया गया है, अपनी ट्वीट की परिशिष्ट में प्रकाशित किया। mm