भारत दुनिया में हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयात करने वाला देश
-
भारतीय सेना का एक अधिकारी रूस के व्लादीकावकाज़ शहर में रूस की आक्रमक राइफ़ल से निशाना लेते हुए
अमरीकी कॉन्ग्रेस की शोध सेवा संस्था ने कहा है कि सऊदी अरब के बाद भारत 2008 से 2015 के बीच हथियारों का आयात करने वाला दूसरे सबसे बड़ा देश रहा।
इरना के अनुसार, इस संस्था की रिपोर्ट में आया है कि भारत ने 2008 से 2015 के बीच विदेश से लगभग 34 अरब डॉलर के हथियार ख़रीदे।
यह ऐसी हालत में है कि इस समयावधि के दौरान सऊदी अरब ने लगभग 60 अरब डॉलर के हथियार ख़रीदे।
अमरीकी कॉन्ग्रेस की शोध सेवा संस्था की रिपोर्ट में इसी प्रकार आया है कि भारत का हथियारों का बढ़ता आयात यह दर्शाता है कि नई दिल्ली देश की सेना के आधुनिकीकरण की कोशिश में है।
यूं तो भारत को हथियारों की ख़रीदारी के मामले में रूस का स्थायी ग्राहक समझा जाता है, लेकिन हालिया वर्षों में भारत ने अमरीका, फ़्रांस, ब्रिटेन और इटली से भी हथियार ख़रीदे हैं। (MAQ/N)