भारत और पाकिस्तान ने किया परमाणु संस्थानों की सूचि का आदान-प्रदान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i33046-भारत_और_पाकिस्तान_ने_किया_परमाणु_संस्थानों_की_सूचि_का_आदान_प्रदान
भारत तथा पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचि का आदान-प्रदान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०१७ ०७:२७ Asia/Kolkata
  • भारत और पाकिस्तान ने किया परमाणु संस्थानों की सूचि का आदान-प्रदान

भारत तथा पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचि का आदान-प्रदान किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक समझौते के आधार पर दोनो देशों ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचि, एक-दूसरे के हवाले की।  भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस सूची का आदान-प्रदान एक-दूसरे के परमाणु संस्थानों की सूचना देने के संबंध में किए गए एक समझौते के तहत प्रतिवर्ष पहली जनवरी को किया जाता है।  दोनो देशों के बीच यह समझौता, एक दूसरे के परमाणु संस्थानों पर हमला न करने से संबंधित है।

यह समझौता 31 दिसंबर 1988 को किया गया था जो 27 जनवरी 1991 को प्रभावी हुआ।भारत तथा पाकिस्तान दोनो ही एक जनवरी को अपने परमाणु संस्थानों की सूची एक दूसरे को देते हैं।दोनों देशों के बीच यह 26 वीं सूची का आदान प्रदान था।पहली बार यह सूची पहली जनवरी 1992 को एक दूसरे को सौंपी गई थी।