चीन और पाकिस्तान से एक साथ लड़ सकते हैंः भारतीय सेना प्रमुख
भारतीय सेना के कमान्डर जनरल विपिन रावत ने कहा है कि उनका देश एक साथ पाकिस्तान और चीन दोनों से युद्ध करने की क्षमता रखता है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल विपिन रावत ने यह बात भारत की ओर से बैलेस्टिक मीज़ाइल परीक्षण पर बीजिंग की आपत्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने यह बात बल देकर कही कि भारत, चीन के साथ शत्रुता नहीं चाहता बल्कि सहयोग की आवश्यकता पर बल देता है।
चीन ने भारत की ओर से पिछले सप्ताह सोमवार को किए जाने वाले बैलेस्टिक मीज़ाइल के परिक्षण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इस मामले को सुरक्षा परिषद में उठाने की धमकी दी है।
भारत का पांच हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले अग्नि-5 मीज़ाइल, पूरे चीन में किसी भी स्थान को निशाना बना सकता है।
जनरल विपिन रावत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए कहा कि युद्ध की स्थिति में सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों को ज़बरदस्त नुक़सान का सामना करना पड़ेगा। (AK)