प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i33370-प्रधानमंत्री_कार्यालय_के_बाहर_तृणमूल_कांग्रेस_का_प्रदर्शन
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०५, २०१७ १४:२४ Asia/Kolkata
  • प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। 

तृणमूल कांग्रेस के सांसद, अपनी पार्टी के एक सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं।

इन सांसदों ने मोदी हटाओ देश बचाओ के नारे भी लगाए। सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री निवास के बाहर धरना देने जा रहे टीएमसी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन करके बस में डाला और उन्हें तुग़लक रोड थाने लेकर चली गई।  तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का कहना था कि मोदी को हटाना चाहिए तभी भारत बच सकेगा।   

टीएमसी का आरोप है कि केंद्र की सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है और चिटफंड केस में टीएमसी के नेताओं के फंसाने में लगी हुई है।

इस बीच पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कई दफ्तरों पर भी हमले की खबर है।  बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर भी कथित टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इन हमलों के बाद बीजेपी कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।

ज्ञात रहे कि बुधवार को भी टीएमसी के इन सांसदों ने प्रधानमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन किया था. हालांकि, पुलिस ने उनको प्रधानमंत्री निवास तक तो नहीं जाने दिया. लेकिन कुछ ही दूरी पर जब यह प्रदर्शन कर रहे थे. उस वक्त इनको डिटेन कर लिया था।