भारत ने रूसी और इस्राईली हथियारों को खरीदा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i34714-भारत_ने_रूसी_और_इस्राईली_हथियारों_को_खरीदा
इस्राईल ने भी अभी जल्द ही भारत के हाथों हज़ारों प्रक्षेपास्त्रों और हेलीकाप्टर को बेचा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०१७ ०६:२८ Asia/Kolkata
  • भारत ने रूसी और इस्राईली हथियारों को खरीदा

इस्राईल ने भी अभी जल्द ही भारत के हाथों हज़ारों प्रक्षेपास्त्रों और हेलीकाप्टर को बेचा है।

एक रूसी सूत्र ने बताया है कि भारत ने तीन अरब डॉलर मूल्य के रूसी हथियारों को खरीदा है।

स्पूटनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूस ने कई टी-90 टैंक, टैंक विरोधी हज़ारों राकेट, बक्तरबंद गाड़ियां और दूसरे कई प्रक्षेपास्त्रिक संसाधनों को भारत को दिया है।

इस रिपोर्ट के आधार पर इस्राईल ने भी अभी जल्द ही भारत के हाथों हज़ारों प्रक्षेपास्त्रों और हेलीकाप्टर को बेचा है। भारत ने जिन हथियारों को खरीदा है इस रिपोर्ट में उनकी सही संख्या की ओर संकेत नहीं किया गया है। MM