विधान सभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश सिंह यादव
https://parstoday.ir/hi/news/india-i35311-विधान_सभा_चुनाव_नहीं_लड़ेंगे_अखिलेश_सिंह_यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने लखनऊ के सरोजनीनगर से चुनाव लड़ने की बात रद्द कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०१७ ०५:१० Asia/Kolkata
  • विधान सभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने लखनऊ के सरोजनीनगर से चुनाव लड़ने की बात रद्द कर दी है।

समाजवादी पार्टी की कमान संभालने के बाद पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं की सपा कार्यालय में हुई बैठक में उनका कहना था कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।

अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को विरोधी दलों के षड्यंत्रों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि विपक्षी दल मर्यादाहीन आचरण पर उतारू है और झूठ का सहारा लेकर कोई भी साज़िश रच सकता किन्तु सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की किसी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि वह विधान परिषद के सदस्य हैं। ज्ञात रहे कि इससे पहले अखिलेश सिंह यादव के झांसी व महोबा के अतिरिक्त कन्नौज की किसी सीट से चुनाव लड़ने की बात सामने आयी थीं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि किसानों, निर्धनों और  मुसलमानों के हित में जो कार्य किए गए व किसी दूसरे राज्य और सरकारों में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अपराधी तत्वों को राजनीति से दूर रखने और माफिया को नियंत्रण में रखने का काम केवल सपा सरकार में हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह क्षेत्रों में गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताएं। (AK)