अराक़ची ने फ़्रांसीसी समकक्ष से कहा: मगरमच्छ के आँसू बहाना बंद करो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i147134-अराक़ची_ने_फ़्रांसीसी_समकक्ष_से_कहा_मगरमच्छ_के_आँसू_बहाना_बंद_करो
ईरान के विदेश मंत्री ने फ़्रांस के विदेश मंत्री के हालिया दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका द्वारा ईरानी स्कूली बच्चों की हत्या के प्रति पेरिस की चुप्पी का ज़िक्र करते हुए अपने फ़्रांसीसी समकक्ष से कहा कि मगरमच्छ के आँसू बहाना बंद करो श्री बारो।
(last modified 2026-09-20T12:30:43+00:00 )
Sep २०, २०२६ १७:५७ Asia/Kolkata
  • अराक़ची ने फ़्रांसीसी समकक्ष से कहा: मगरमच्छ के आँसू बहाना बंद करो

ईरान के विदेश मंत्री ने फ़्रांस के विदेश मंत्री के हालिया दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका द्वारा ईरानी स्कूली बच्चों की हत्या के प्रति पेरिस की चुप्पी का ज़िक्र करते हुए अपने फ़्रांसीसी समकक्ष से कहा कि मगरमच्छ के आँसू बहाना बंद करो श्री बारो।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरग़ची ने शनिवार 28 शहरीवर को एक्स नेटवर्क पर एक संदेश में फ़्रांस के विदेश मंत्री ज़्यां-नोएल बारो के हालिया मानवाधिकार संबंधी दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अल्जीरिया के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान फ़्रांस द्वारा 15 लाख अल्जीरियाई लोगों का नरसंहार किया गया था, पेरिस ने उनमें से दसवें हिस्से से भी कम को आधिकारिक रूप से दर्ज किया है लेकिन फिर भी वह अपने औपनिवेशिक अपराधों के लिए किसी भी तरह की माफी माँगने से इनकार करता है।

ईरान के विदेश मंत्री ने अपने फ़्रांसीसी समकक्ष को संबोधित करते हुए लिखा कि मगरमच्छ के आँसू बहाना बंद करो श्री बारो, जिस समय अमेरिका ने हमारे स्कूली बच्चों का नरसंहार किया, उस समय आपकी चुप्पी सब कुछ कह रही है।

फ़्रांस के विदेश मंत्री ने हस्तक्षेपवादी दावों में ईरान पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। mm