पाकिस्तान ने 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार कर लिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i35315-पाकिस्तान_ने_60_भारतीय_मछुआरों_को_गिरफ़्तार_कर_लिया
पाकिस्तान की मेरी टाइम सुरक्षा एजेन्सी एएसपी ने पाकिस्तानी समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०१७ ०६:२३ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार कर लिया

पाकिस्तान की मेरी टाइम सुरक्षा एजेन्सी एएसपी ने पाकिस्तानी समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी लतीफ़ बाबर के अनुसार मेरी टाइम सुरक्षा कर्मियों ने सीमा का उल्लंघन करने वाले मछुआरों को गिरफ़्तार करके उनकी दस नौकाओं को भी ज़ब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ़्तार किए गये मछुआरों को 28 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा।

ज्ञात रहे कि अरब सागर में मछलियों के शिकार के दौरान एक दूसरे की समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर आए दिन पाकिस्तान और भारत एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ़्तार करते रहते हैं।

मछुआरों की नौकाएं नवीन तकनीक से संपन्न नहीं होती जिसके कारण उन्हें सीमाओं का पता नहीं चल पाता और वह ग़लती से समुद्री समाएं पार कर जाते हैं।

गिरफ़्तार होने वाले मछुआरों को पाकिस्तान और भारत के मध्य ख़राब कूटनयिक संबंधों और ब्योरोक्रेसी की रुकावट के कारण अपनी सज़ाए पूरी करने के बाद भी जेल में रहना पड़ता है। हालांकि दोनों देश सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए जेल में बंद मछुआरों को स्वतंत्र कर देते हैं। (AK)