सरकार का उद्दे्श्य लोगों का उत्थान करना हैः मुखर्जी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i35579-सरकार_का_उद्दे्श्य_लोगों_का_उत्थान_करना_हैः_मुखर्जी
भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य लोगों का उत्थान है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०१७ १६:५४ Asia/Kolkata
  • सरकार का उद्दे्श्य लोगों का उत्थान करना हैः मुखर्जी

भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य लोगों का उत्थान है।

उन्होंने कहा कि हम ग़रीबों, दलितों, किसानों, श्रमिकों और युवाओं का कल्याण चाहते है।   प्रणव मुखर्जी ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ग़रीबों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें गांवों में बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए नए बैंक लाइसेंस दिए गए, ग्राम-ज्योति योजना से गांवों का अंधेरा दूर किया गया, लोगों को घर दिए गए और हमने जीवन जीने का एक सपना दिया।

राष्‍टप्रति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मेरी सरकार जनशक्ति की ताकत को सलाम करती है और इसे रचनात्मक रूप से राष्ट्र निर्माण में इस्तेमाल करने की प्रतिबद्धता जताती है।

ज्ञात रहे कि सोमवार को भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अधिभाषण के साथ बजट सत्र का आरंभ हो चुका है। 1924 के बाद यह पहली बार है जब बजट, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। अबतक आम बजट, हर वर्ष फरवरी के अंत में पेश किया जाता था।