नियंत्रण रेखा पर भारत साज़िश के तहत उत्तेजक कार्यवाहियां कर रहा है,
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवह ने कहा कि भारत की हर उत्तेजक कार्यवाही का भरपूर जवाब दिया जाए।
नियंत्रण रेखा के दौरे पर पहुंचे जनरल बाजवह ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के जवान अपनी पेशावराना योग्यता और देश की रक्षा के प्रति अपनी वफ़ादारी के लिए दुनिया में विख्यात हैं और ये विशेषताएं पाकिस्तान की सेना की रीढ़ की हड्डी हैं।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि भारत साज़िश के तहत संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर भारतीय उत्तेजक कार्यवाहियों का लक्ष्य कश्मीरियों पर भारतीय सेना के अत्याचारों से लोगों का ध्यान हटाना है और दूसरी ओर आतंकवाद के विरुद्ध हमारे आप्रेशन को कमज़ार करने की साज़िश है।
जनरल क़मर जावेद बाजवह ने कहा कि हम भारत की साज़िशों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली नीतियों से पूरी तरह अवगत हैं, भारतीय जासूस कुलभूषण की गिरफ़तारी भी इस बात का सुबूत है और इस मामले को उसके सही अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
पाक सेना के प्रमुख ने कहा कि हम कश्मीर की जनता से एकजुटता भी दर्शाते रहेंगे जो अपने भविष्य का फ़ैसला खुद करने के अधिकारों के लिए लड़ रही है।