भारत-चीन में द्विपक्षीय संबंध को मज़बूत करने के लिए वार्ता हुयी
-
भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर 21 फ़रवरी 2017 को बीजिंग में चीन के स्टेट काउंसलर यांग जियेची से हाथ मिलाते हुए
भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए पहले चरण की रणनैतिक वार्ता हुयी।
बीजिंग में हुयी यह वार्ता में दोनों देश के बीच विदेश सचिव स्तर की थी। इस वार्ता से ठीक पहले भारतीय विदेश सचिव एस जय शंकर ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से भेंटवार्ता की। अपनी इस भेंट में भारतीय विदेश सचिव ने चीन के सामने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया। सूत्रों के अनुसार, इस भेंटवार्ता में भारत ने चीन और पाकिस्तान के बीच आर्थिक कोरिडोर और मसऊद अज़हर के मुद्दे को भी उठाया।
ग़ौरतलब है कि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह एनएसजी में सदस्यता को लेकर भारत की दावेदारी और जैशे मोहम्मद के प्रमुख मसऊद अज़हर के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिबंध को समर्थन देने को लेकर बीजिंग की अनिच्छा के कारण, नई दिल्ली और बीजिंग के बीच मतभेद चल रहा है। (MAQ/N)