अफ़ग़ान संसद की संयुक्त राष्ट्र संघ से पाकिस्तानी हमले रुकवाने की मांग
Mar १५, २०१७ १९:२२ Asia/Kolkata
अफ़ग़ान सांसदों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मांग की है कि वह अफ़ग़ानिस्तान की भूमि पर पाकिस्तान के हमलों को रुकवाने के लिए इस्लामाबाद पर अधिक दबाव डाले।
इरना के अनुसार, अफ़ग़ान सांसदों ने बुधवार को संसद के खुले सत्र में अफ़ग़ानिस्तान की भूमि पर पाकिस्तान के हस्तक्षेप को अंतर्राष्ट्रीय एवं पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध के सिद्धांत का उल्लंघन बताते हुए सुरक्षा परिषद से मांग की कि वह न्याय पर आधारित प्रजातांत्रिक उसूलों के ज़रिए पाकिस्तान को अफ़ग़ानिस्तान में बेगुनाह लोगों के जनसंहार से रोके।
ग़ौरतलब है कि एक महीना पहले पाकिस्तान के पंजाब और सिंध राज्यों में आतंकवादी हमलों के बाद, अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान के संबंध बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं। (MAQ/N)
टैग्स