दाइश ने दी ताजमहल पर हमले की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i38480-दाइश_ने_दी_ताजमहल_पर_हमले_की_धमकी
आतंकवादी गुट दाइश ने दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक, ताजमहल पर हमले की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०१७ १५:०३ Asia/Kolkata
  • दाइश ने दी ताजमहल पर हमले की धमकी

आतंकवादी गुट दाइश ने दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक, ताजमहल पर हमले की धमकी दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार दाइश ने ताजमहल पर हमला करने की धमकी दी है।

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार इससे पहले भी दाइश भारत में हमले करने की कई बार धमकियां दे चुका है।  पिछले महीने भी दाइश ने भारत पर हमला करने की धमकी दी थी।  भारत की सुरक्षा एजेन्सियों के अनुसार अबतब भारत के कम से कम 75 लोग दाइश की सदस्यता ले चुके हैं।  इन्ही सुरक्षा एजेन्सियों का कहना है कि एेसे 37 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है जो दाइश की सदस्यता ग्रहण करने के लिए सीरिया या इराक़ जाने के प्रयास कर रहे थे।