दाइश ने दी ताजमहल पर हमले की धमकी
Mar १७, २०१७ १५:०३ Asia/Kolkata
आतंकवादी गुट दाइश ने दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक, ताजमहल पर हमले की धमकी दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार दाइश ने ताजमहल पर हमला करने की धमकी दी है।
भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार इससे पहले भी दाइश भारत में हमले करने की कई बार धमकियां दे चुका है। पिछले महीने भी दाइश ने भारत पर हमला करने की धमकी दी थी। भारत की सुरक्षा एजेन्सियों के अनुसार अबतब भारत के कम से कम 75 लोग दाइश की सदस्यता ले चुके हैं। इन्ही सुरक्षा एजेन्सियों का कहना है कि एेसे 37 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है जो दाइश की सदस्यता ग्रहण करने के लिए सीरिया या इराक़ जाने के प्रयास कर रहे थे।
टैग्स