भारत चीनी पनडुब्बियों पर पैनी नज़र रखे हुए है” सुनिल लांबा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i39218-भारत_चीनी_पनडुब्बियों_पर_पैनी_नज़र_रखे_हुए_है_सुनिल_लांबा
भारतीय नौसेना अपनी क्षमता में वृद्धि करके विश्व के तीसरे बड़े महासागर के रूप में हिंद महासागर पर निगरानी रखने का पक्का इरादा रखती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१७ ०८:२० Asia/Kolkata
  • भारत चीनी पनडुब्बियों पर पैनी नज़र रखे हुए है” सुनिल लांबा

भारतीय नौसेना अपनी क्षमता में वृद्धि करके विश्व के तीसरे बड़े महासागर के रूप में हिंद महासागर पर निगरानी रखने का पक्का इरादा रखती है।

भारत की नौसेना प्रमुख ने कहा है कि इस देश की नौसेना क्षेत्र विशेषकर हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों पर पैनी नज़र रखे हुए है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सुनिल लांबा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना महासागरों और स्वतंत्र जलक्षेत्रों में अपने देश के हितों की रक्षा के लिए पूरी तत्परता रखती है।

उन्होंने महासागरों और स्वतंत्र जल क्षेत्रों में भारतीय हितों की सुरक्षा में पनडुब्बियों की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भारतीय नौसेना अपनी क्षमता में वृद्धि करके विश्व के तीसरे बड़े महासागर के रूप में हिंद महासागर पर निगरानी रखने का पक्का इरादा रखती है।

भारत हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों विशेषकर परमाणु पनडुब्बियों की संख्या, उनकी क्षमता और इसी प्रकार हिंद महासागर के क्षेत्र में उनकी आवाजाही में वृद्धि से चिंतित है।

विश्व का दो तिहाई तेल और आधा सामान इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है जिसके कारण इस क्षेत्र का बहुत महत्व है। MM