रोहिंग्या मुस्लिमों को बाहर किया जाएगा भारत से
भारत की केन्द्र सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर निकालने की योजना तैयार की जा रही है।
भारत के गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अफसरों के अनुसार फॉरनर्स ऐक्ट के अन्तर्गत रोहिंग्या मुस्लिमों की पहचान करके उन्हें वापस भेजा जाएगा।
सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भारत में अवैध रूप से बसे रोहिंग्या मुस्लिमों की पहचान, उनकी गिरफ्तारी और फिर उन्हें भारत से बाहर भेजने पर काम करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
पिछले कई वर्षों के दौरान भारत में आकर जम्मू व कश्मीर के कई शहरों में आकर बसे रोहिंग्या मुस्लिमों को केंद्र सरकार गिरफ्तार करके वापस म्यांमार भेजेगी।
एक भारतीय अधिकारी ने बताया कि बौद्ध बाहुल देश म्यांमार में जारी हिंसा के बाद से अबतक लगभग 40,000 रोहिंग्या मुसलमान, भारत में आकर शरण ले चुके हैं। यह रोहिंग्या मुसलमान, समुद्र के रास्ते बांग्लादेश और म्यामांर सीमा से लगे चिन क्षेत्र से भारत में घुसपैठ करते हैं। एक अनुमान के अनुसार केवल जम्मू में ही पांच से छह हज़ार रोहिंग्या शरणार्थी बसे हुए हैं। हालांकि मंत्रालय का मानना है कि सही से गिनती की जाएगी तो भारत में रोहिंग्या मुसलमानों की यह संख्या दस हज़ार से अधिक हो सकती है।