अलवर घटना फिर दोहराई जा सकती हैःगोरक्षा दल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i39690-अलवर_घटना_फिर_दोहराई_जा_सकती_हैःगोरक्षा_दल
गौरक्षा दल का कहना है कि अगर हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो अलवर जैसी घटना फिर दोहराई जाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०१७ ०४:३९ Asia/Kolkata
  • अलवर घटना फिर दोहराई जा सकती हैःगोरक्षा दल

गौरक्षा दल का कहना है कि अगर हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो अलवर जैसी घटना फिर दोहराई जाएगी।

जिस गौरक्षा दल पर आरोप है कि उसने गाय की तस्करी के नाम पर पहलू ख़ान की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी उसके सह प्रभारी प्रवीण स्वामी ने कहा है कि अगर गौ-तस्करी से जुड़े लोग हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करेंगे तो फिर उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार होगा जैसा पहलू खान के साथ किया गया।

उन्होंने कहा कि अलवर की घटना लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किये जाने के कारण हुई है।  प्रवीण स्वामी के अनुसार आस्था के साथ खिलवाड़ के ही कारण लोगों का गुस्सा फूटा और ऐसी घटना घटी।

ज्ञात रहे कि गौ-तस्करी का आरोप लगाते हुए राजस्थान के अलवर में गौरक्षकों ने कुछ दिन पहले 15 लोगों के साथ मारपीट की थी।  इस मारपीट के दौरान पहलू खान नामक व्यक्ति की मौत पिटाई के कारण हो गई थी।  वीडियो में दिखाया गया है कि किस प्रकार बहुत से लोग बड़ी बेरहमी से एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि व्यक्ति की मौत पिटाई से हुई है जबकि गौरक्षकों का कहना है कि पहलू ख़ान की मौत, हार्ट अटैक के कारण हुई।  राजस्थान के अलवर में घटी इस घटना की गूंज भारतीय संसद में भी सुनाई पड़ी जहां पर बहुत से दलों ने इसकी निंदा की थी।

दूसरी ओर अलवर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार सहित छह राज्यों की सरकारों को नोटिस जारी करके तीन सप्ताहों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।