भाजपा मुसलमानों को सताती नहीं हैः रविशंकर प्रसाद
https://parstoday.ir/hi/news/india-i40452-भाजपा_मुसलमानों_को_सताती_नहीं_हैः_रविशंकर_प्रसाद
भारत के केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों को किसी भी प्रकार से नहीं सताती।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २२, २०१७ ०७:५० Asia/Kolkata
  • भाजपा मुसलमानों को सताती नहीं हैः रविशंकर प्रसाद

भारत के केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों को किसी भी प्रकार से नहीं सताती।

उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि हमको पता है कि मुसलमान हमें वोट नहीं देते फिर भी हमारी पार्टी उनको किसी भी प्रकार से सताती नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध कुछ दिनों से अभियान चलाया जा रहा है किन्तु हमें जनता का समर्थन प्राप्त है और जनता ने हमारा साथ दिया। उन्होंने दावा किया कि भारत की विविधता का हम लोग सम्मान करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के 15 राज्यों में हमारी सरकार है, 13 राज्यों में हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री हैं, केन्द्र में भी हमारी सरकार है, क्या हमारी सरकार ने अब तक किसी भी मुस्लिम को परेशान किया? क्या हमने किसी मुसलमान से उसकी नौकरी छीनी है? क्या हमारी सरकार मुसलमानों को उचित सुविधा नहीं दे रही? (AK)