भारत में मुसलमानों पर तेज़ होते हमले
भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा की सफलता और योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुसलमानों के ख़िलाफ़ कट्टरपंथी और उग्रवादी हिंदुओं के हमलों में वृद्धि हो गई है।
हालिया दिनों में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और फतेहपूर सीकरी सहित कई शहरों में उग्रवादी हिंदुओं ने विभिन्न बहानों से मुसलमानों पर हमले किए हैं। इन भगवा आतंकियों के हमलों में अब तक कई मुसलमानों की जानें जा चुकी हैं जबकि दर्जनों घायल हुए हैं।
दूसरी ओर भारत के ही पश्चिम बंगाल राज्य में भाजपा नेता दिलीप घोष ने धमकी दी है कि अगर कोई भाजपा के नारों का विरोध करेगा तो उस पर हमला करके सबक़ सिखाया जाएगा। दिलीप घोष की धमकी पर सख़्त आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थिव चटर्जी ने भाजपा नेता के बयानों को घृणित बताते हुए कहा है कि भाजपा के नेता, केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्ता प्राप्ति के बाद उसका दुरुपयोग करके पूरे भारत में भगवा आतंक फैलाने के प्रयास में हैं।
इससे पहले भारत की मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने नई दिल्ली में कहा था कि 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता की बागडोर संभाली है तब से पूरे भारत में लोगों के बीच आपसी मेल मुहब्बत में काफ़ी कमी आई है। उन्होंने कहा कि मोदी आरएसएस की नीतियों का आगे बढ़ा रहे हैं जिसका उद्देश्य देश की जनता के बीच मतभेद और दुश्मनी को बढ़ावा देना है। (RZ)