आतंकवाद से संघर्ष में भारत, अफ़ग़ानिस्तान के साथ हैः मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i40696-आतंकवाद_से_संघर्ष_में_भारत_अफ़ग़ानिस्तान_के_साथ_हैः_मोदी
भारत के प्रधानमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति को एक पत्र लिख कर कहा है कि उनका देश हर प्रकार की आतंकवादी कार्यवाही के ख़िलाफ़ काबुल के साथ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१७ ११:२३ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद से संघर्ष में भारत, अफ़ग़ानिस्तान के साथ हैः मोदी

भारत के प्रधानमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति को एक पत्र लिख कर कहा है कि उनका देश हर प्रकार की आतंकवादी कार्यवाही के ख़िलाफ़ काबुल के साथ है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र मोदी ने मुहम्मद अशरफ़ ग़नी को लिखे गए इस पत्र में बल देकर कहा है कि उनकी सरकार, आतंकवाद से संघर्ष में पूरी शक्ति साथ काबुल सरकार का समर्थन करती है। उन्होंने गत शुक्रवार को मज़ार शरीफ़ में हुए आतंकी हमले में घायल होने वालों को अपने देश की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने पर बल दिया और कहा कि भारत, आतंकवाद से संघर्ष में अफ़ग़ानिस्तान के साथ खड़ा है।

 

ज्ञात रहे कि गत शुक्रवार को अफ़ग़ानिस्तान के मज़ार शरीफ़ शहर में अफ़ग़ान सेना की एक छावनी पर हुए आतंकी हमले में 140 सैनिक हताहत और कई अन्य घायल हो गए थे। भारत के प्रधानमंत्री ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के भीतर और बाहर आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए हमें अपनी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करना होगा। (HN)