भारत, पाकिस्तान पर हमला कर सकता हैः अमरीका का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i42424-भारत_पाकिस्तान_पर_हमला_कर_सकता_हैः_अमरीका_का_दावा
अमरीकी इन्टेलीजेंस चीफ़ ने अमरीकी कांग्रेस को सचेत किया है कि भारत, सीमा पार हमलों को आधार बनाकर पाकिस्तान पर हमला कर सकता है और लाइन आफ़ कंट्रोल पर दोनों देशों के बीच मार्टर शेल फ़ायर करने की घटना, क्षेत्र के दो पड़ोसी परमाणु संपन्न देशों के बीच सीधे टकराव का कारण बन सकती है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May २५, २०१७ १२:१५ Asia/Kolkata
  • भारत, पाकिस्तान पर हमला कर सकता हैः अमरीका का दावा

अमरीकी इन्टेलीजेंस चीफ़ ने अमरीकी कांग्रेस को सचेत किया है कि भारत, सीमा पार हमलों को आधार बनाकर पाकिस्तान पर हमला कर सकता है और लाइन आफ़ कंट्रोल पर दोनों देशों के बीच मार्टर शेल फ़ायर करने की घटना, क्षेत्र के दो पड़ोसी परमाणु संपन्न देशों के बीच सीधे टकराव का कारण बन सकती है।

यह बात नई दिल्ली और इस्लामाबाद के जारी बयानों की परिधि में अमरीकी सेनेट आर्म्ड सर्विसेज़ कमेटी की सुनवाई के दौरान बतायी गयी, इन बयानों में दोनों देशों ने एक दूसरे पर जवाबी हमलों के दावे किए थे।

अमरीकी डिफ़ेंस इन्टेलीजेंस के प्रमुख लेफ़्टिनेंट जनरल वेन्सेंट स्टीवर्ट ने कमेटी को बताया कि भारत, पाकिस्तान को कूटनयिक तौर पर दुनिया से अलग थलग करना चाहता है और इसके लिए वह निरंतर प्रयास जारी रखे हुए है और भारत, इस्लामाबाद, पर सीमा पर आतंकवाद का आरोप लगाकर दंडात्मक कार्यवाही का इरादा रखता है।

इस अवसर पर डायरेक्टर फ़ार नेश्नल इन्टेलीजेंस डेनियल आर कोस्टस ने सचेत किया है कि एलओसी पर दोनों ओर से फ़ायरिंग की घटनाओं में वृद्धि जिसमें मार्टर शेल फ़ायर भी शामिल हैं, दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसी देशों के बीच अनचाहे युद्ध के ख़तरे को बढ़ा सकती हैं। (AK)