हो सकते हैं भारत में आतंकवादी हमलेः गुप्तचर एजेन्सियां
May २७, २०१७ ११:४२ Asia/Kolkata
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस देश में आतंकी हमलों की संभावना व्यक्त की है।
भारत की गुप्तचर एजेन्सियों ने संभावना व्यक्त की है कि लशकरे तय्यबा जैसे गुट भारत में कुछ स्थानों पर आतंकवादी कार्यवाहियां कर सकते हैं।
उनके अनुसार इस आतंकवादी गुट के सदस्य,पाकिस्तान से भारत में प्रविष्ट हो चुके हैं और वे अलग-अलग टुकड़ियों में बंटकर दिल्ली, मुंबई, पंजाब और राजस्थान में आतंकवादी कार्यवाहिंया करना चाहते हैं। इस सूचना के बाद से पुलिस ने हाई अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मैट्रो स्टशनों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों, होटलों, बाज़ारों, धार्मिक स्थलों सहित सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
इस समय पुलिस हर गतिविधि पर ग़हरी नज़र रखे हुए है।
टैग्स