भारत को मुसलमानों से नहीं ईसाइयों से ख़तराः साक्षी महाराज
https://parstoday.ir/hi/news/india-i42650-भारत_को_मुसलमानों_से_नहीं_ईसाइयों_से_ख़तराः_साक्षी_महाराज
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि देश को ख़तरा मुसलमानों से नहीं बल्कि ईसाइयों से है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१७ ०५:१६ Asia/Kolkata
  • भारत को मुसलमानों से नहीं ईसाइयों से ख़तराः साक्षी महाराज

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि देश को ख़तरा मुसलमानों से नहीं बल्कि ईसाइयों से है।

उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सासंद ने ईसाई समुदाय पर हमला बोलते हुए कहा है कि भारत को मुसलमानों से नहीं बल्कि ईसाइयों से ख़तरा है।

उन्नाव के शुक्लागंज में “भाजपा के तीन साल बेमिसाल” के अन्तर्गत आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान साक्षी महाराजन ने कहा कि देश को मुसलमानों से नहीं बल्कि ईसाइयों से खतरा है।  उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय के लोग भेष बदलकर देश के भोले-भाले लोगों को बहला फुसलाकर उनमें मीठा ज़हर घोल रहे हैं। साक्षी महाराज का कहना है कि उनके मंसूबों को हरगिज कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय के लोग यह जान लें कि उनका क्या हश्र होगा?

साक्षी महाराज ने कहा कि हम हिंदू व मुसलमानों को लड़ा नहीं रहे हैं बल्कि उनको जोड़ने का काम कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास, उसमें हिंदू व मुसलमान सभी शामिल हैं।  साक्षी महाराज ने आगे कहा कि योगी सरकार अच्छे काम कर रही है। किसी भी हाल में कहीं पर भी हिंसा नहीं होने दी जाएगी।