भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i42748-भारत_और_जर्मनी_के_बीच_कई_समझौतों_पर_हस्ताक्षर
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जर्मनी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१७ १२:०५ Asia/Kolkata
  • भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जर्मनी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी की चांसलर से अपनी भेंट को लाभदायक बताया है।  एंजेला मर्केल से मुलाकात के बाद नेरन्द्र नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भेंटवार्ता अच्छी रही।  उनका कहना था कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह दौरा भारत तथा जर्मनी के रिश्तों को मज़बूत करेगा।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया के सामने आतंकवाद सहित कई चैलेंज हैं।  उन्होंने कहा कि हमें इसका मिलकर मुकाबला करना है।  बर्लिन में पीएम नरेंद्र मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि हमने आतंकवाद और जलवायु के मुद्दे पर चर्चा की है। दुनिया के सामने आतंकवाद सहित कई चुनौतियां हैं।  मोदी का कहना था कि मानवतावादी शक्तियों को एकजुट होना होगा।

एक सवाल के जवाब में भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि  हम एक दूसरे के लिए बने हैं। जर्मनी स्टार्टअप, गंगा सफाई और स्किल डेवलपमेंट में भारत की मदद रहा है। मोदी ने कहा कि दुनिया इनोवेशन के बिना आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण कार्यक्रम में भी जर्मनी, भारत की मदद कर सकता है क्योंकि वह हमारा भरोसेमंद पार्टनर है।  हम मेक इन इंडिया के लिए जर्मनी का स्वागत करते हैं। 

जर्मनी चांसलर मर्केल ने कहा कि भारत एक बड़ी ताक़त है और जर्मनी उसके साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।